उत्तराखंड के ऋषिकेश तक ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कुछ दिनों के लिए बढ़ सकती हैं। रेलवे ने रायवाला-ऋषिकेश रेलमार्ग को 62 दिनों तक पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है।
रेलवे के मुतबाकि, ये मार्ग आगामी 4 दिसंबर से 3 तीन फरवरी तक बंद रहगे। रेलवे ने बताया कि न्यू ऋषिकेश स्टेशन को मुख्य रेलमार्ग से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। कार्य के दौरान ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर और मालवाहक ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। 4 दिसंबर से वीरभद्र स्टेशन से न्यू ऋषिकेश स्टेशन के बीच रेल लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
फिलहाल ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 4 पैसेंजर बांदीकुई-ऋषिकेश, ऋषिकेश-बांदीकुई, दिल्ली-ऋषिकेश, ऋषिकेश-हरिद्वार और 4 एक्सप्रेस ट्रेनें कटरा-ऋषिकेश, ऋषिकेश-कटरा, बाड़मेर-ऋषिकेश, ऋषिकेश-बाड़मेर के बीच संचालित की जाती हैं। अच्छी खबर ये है कि इस ट्रैक पर काम पूरा होते ही देश भर से ट्रेनें न्यू ऋषिकेश स्टेशन तक आने लगेंगी। जाहिर है इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.