उत्तराखंड के बिजली विभाग के कर्मचारियों को तगड़ा झटका, अब नहीं मिलेगी ये खास सुविधा

उत्तराखंड में UPCL, UJVNL और पिटकुल में कार्यरत और रिटायर्ड हजारों कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है।

इन कर्मचारियों को सरकार अब मुफ्त दरों पर बिजली नहीं देगी। कर्मचारियों को सस्ती दरों पर बिजली दिए जाने का विरोध करते हुए हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में UPCL की ओर से एक हलफनामा पेश किया गया। इसमें कहा गया है कि तीनों निगमों में दी जा रही बिजली को सीमित किया जा रहा है। हलफनामे में ये भी कहा गया कि है कि अब सस्ती बिजली नहीं दी जाएगी।

कर्मचारियों को सस्ती और जनता को महंगी बिजली दिए जाने से जुड़ी याचिका पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई की। हाईकोर्ट में आरटीआई क्लब की ओर से एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस पर सुनाई करते हुए कोर्ट ने तीनों निगमों को आदेश दिया कि वो 25 नवंबर तक कर्मचारियों को दी जानने वाली सस्ती बिजला का ब्योरा पेश करें। इस दौरान UPCL ने कोर्ट को बताया कि 18 नवंबर को निदेशक मंडल की बैठक में असीमित बिजली खपत की सुविधा को सीमित करने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, निगम में कार्यरत और रिटायर्ड कर्मचारियों को हर महीने सिर्फ 65 से 425 रुपये तक का ही बिल चुकाना पड़ता है। दावा किया गया है कि जबकि इन कर्मचारियों का बिल लाखों रुपये में आता है। ऐसे में याचिका में सवाल खड़े किए गए हैं कि इन कर्मचारियों के चलते आम जनता पर क्यों बोझ डाला जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.