उत्तराखंड: बारिश के मौसम में पहाड़ों के इन खूबसूरत वीडियो को देखकर आप खुद को प्रदेश घूमने आने से नहीं रोक पाएंगे

पहाड़ों की अपनी एक अलग पहचान होती है। उनकी खूबसूरती निहारते ही बनती है। बारिश और ठंड के मौसम में इसी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

बारिश के मौसम में हर साल ही पहाड़ों का मौसम खुशगवार हो जाता है। इस बार लॉकडाउन की वजह से पर्यवारण को जो फायदा हुआ है उसकी वजह से नजारा और शानदार हो गया है। सोशल मीडिया में उत्तराखंड के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें पहाड़ों की खूबसूसरी अलग ही चमक बिखेर रही है। दुनियाभर के लोगों के लिए मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक मसूरी के कैम्पीटफॉल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नजर आ रहा है कि बारिश की वजह से कैम्पटीफॉल का झरना उफान पर है। ये दृश्य बेहद ही मनमोहक है। आप भी देखिये वीडियो

सोशल मीडिया ट्विटर पर पहाड़ों की रानी मसूरी का ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। शाम के वक्त का ये उद्भुद नजारा देखते ही बनता है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी-झरने उफान पर है। बारिश की वजह से कई जगहों से लैंडस्लाइडी खबरें भी आई हैं। बारिश की वजह से रविवार को चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन हो गया। जिसके वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से कई मैदानी इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.