उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कम्केश्वर में प्रदेश को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 60 साल के व्यक्ति पर किशोरी से रेप करने का आरोप लगा है।
पाड़िता के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है। आरोप है कि गंगा भोगपुर के रहने वाले 60 साल के व्यक्ति ने किशोरी के साथ रेप किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने इससे पहले भी कई बार किशोरी को बहाने बनाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी। इस बार आरोपी व्यक्ति किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लालढांग ले गया और घिनौने काम को अंजाम दे डाला।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.