फोटो: सोशल मीडिया
रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र के पहाड़गंज में मेहमान को बेटी से रेप का आरोप बताते हुए परिजनों ने बुरी तरह पीटा। यही नहीं आरोपी के चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे मोहल्ले में घुमाया।
पीड़िता ने परिजनों को बताया कि घिर में आए मेहमान ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए रेप के बारे में किसी से नहीं बताने के लिए कहा। बेटी की आपबीती सुनते परिजन भड़क गए और मेहमान को जमकर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई करने के बाद कालिख पोतकर आरोपी को मोहल्ले में घुमाया।
जैसे ही मामले की जानकारी प्रभारी एसएसआई केजी मठपाल को लगी। वो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी को कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाने वाले लोग मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वो यहां पहुंचे हैं। मोहल्ले में जाकर पता किया जा रहा है। परिजनों की ओर से इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.