उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरा ट्रक, 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के बीच कई जिलों में सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

बागेश्वर के पौड़ी बैंड के पास गहरी खाई में गिरने से 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सामान से भरा ट्रक पौड़ी बैंड के पास बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। किसी तरह ट्रक के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे के समय ट्रक में दो लोग सवार थे। हादस में मरने वाले युवक की पहचान सागर कोरंगा पुत्र हयात सिंह कोरंगा के रूप में हुई।

हादसे में घायल व्यक्ति का नाम गोविंद सिंह है जो बागेश्वर के कपकोट का रहने वाला है। गोविंद सिंह को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाला युवक सागर, गोविंद सिंह का भतीजा था। सागर की मौत के बाद उसके परिवार में मामत पसर गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इन दिनों पहाड़ में बारिश हो रही है। ऐस में जगह-जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बागेश्वर जिले में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिले में धपोली-जेठाई, विजयपुर-पैसिया, अल्मोड़ा-ग्वालदम, बागेश्वर-दफौट और भानी-हरिसिग्याबगड़ समेत कुल 12 सड़कें बंद है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.