जिसे दुनिया ढूंढ रही है, वो उत्तराखंड में है..वैज्ञानिकों में खुशी की लहर

भारत समेत पूरी दुनिया में उन जमगादड़ों की चर्चा है, जिन्हें चीन में कोरोना वायरस फैलाने का जिम्मेदार माना जाता है।

दुनिया भर में कोरोना महामारी फैलने के बाद चमगादड़ों को लोग शक की निगाह से देख रहे हैं। इस बीच चीन समेत दुनिया के कुछ देशों में पाया जाना वाला दुर्लभ चमगादड़ ‘लांग टेल्ड विस्कर्ड बैट’ उत्तराखंड के केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी इलाके में पाया गया है। इससे पहले 1970 में आखिरी बार दार्जिलिंग में ये चमगादड़ देखा गया था। सोंबर बैट भी चमोली के चोपता में मिला है। आवाज और डीएनए सेंपल मैच के बाद इसकी पुष्टि की गई है।

उत्तराखंड में पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था नेचर साइंस इनिशिएटिव ने अपनी सर्वे में चमगादड़ की ये नई प्रजातियां मिली हैं। इसके अलावा चमगादड़ों की 7 प्रजातियां भी उत्तराखंड में पहली बार पाई गईं। संस्था से जुड़े और चमगादड़ों पर रिसर्च कर रहे रोहित चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले कई सालों में हुए शोध के डाटा से मिलान करने के बाद इस ‘लांग टेल्ड विस्कर्ड बैट’ ढूंढा जा सका है। उन्होंने बताया कि इससे पहले इसे चीन और जापान समेत कुछ देशों में पाया गया था। भारत में इसे पहली बार पकड़ा गया। इसके साथ ही उत्तराखंड में चमगादड़ों की कुल प्रजातियां 40 से बढ़कर 49 हो गई हैं।

रोहित के मुताबिक, फील्ड वर्ग के दौरान इनके डीएनए और आवाज के नमूने लिए गए। इसका टाटा इंस्टीट्यूट आफ जेनेटिक्स एंड सोसाइटी और आईआईटी बैंगलौर में अलग-अलग जांच की गई। इसके जांच को नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जेनेवा स्विट्जरलैंड के रिकॉर्ड से मिलान किया गया। जिनके पास दुनिया के लगभग सभी चमगादड़ों का रिकॉर्ड है। ये सर्वे 600 से 3000 मीटर ऊंचाई के कई इलाकों में किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.