उत्तराखंड: जून के पहले हफ्ते में होगी रावत कैबिनेट की बैठक, सरकार युवाओं को देगी बड़ी खुशखबरी!

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाने वाले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट बैठक जून के पहले हफ्ते में होगी।

सरकार ने कैबिनेट बैठक को लेकर फिलहाल तारीख तय नहीं किया है, लेकिन विभागों से प्रस्ताव मांग लिए हैं। जून पहले हफ्ते में ये बैठक होनी लगभग तय है। बैठक में रावत कैबिनेट राज्य के युवाओं को नौकरियों की सौगात दे सकती है। कैबिनेट में खाली पदों के सापेक्ष भर्तियों और मैदानों में औद्योगिक निवेश में भूमि उपलब्धता में आ रही परेशानियों समेत अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।

कैबिनेट की बैठक में खनन विभाग की नई खनन नीति पर भी मुहर लग सकती है। नई खनन नीति में सरकार खनन से होने वाले राजस्व को दोगुना कर 700 करोड़ रुपये सालाना लाना चाहती है। इसके अलावा सभी विभागों से रिक्त पदों के सापेक्ष भर्तियों के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को 27 मई तक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे।

इस बैठक में सरकार मुद्दा मैदानी क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश में भूमि उपलब्धता की आ रही दिक्कतों पर पहाड़ों की तर्ज पर मैदानों के लिए नीति ला सकती है। कैबिनेट की बैठक में आवासीय नीति से जुड़े संशोधनों पर भी फैसले लिए जाने की संभावना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.