उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास परिषद की ओर से ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का नाम है ‘आएं पवित्र केदारनाथ धाम, फोटो खींचें, जीतें ईनाम’। इस प्रतियोगिता में आप भी हिस्सा ले सकते हैं। पर्यटन विकास परिषद विभाग के मीडिया प्रभारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि 6 श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले को केदारनाथ धाम की प्राकृतिक सुंदरता और धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की फोटो भेजनी है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को तीन फोटो विभाग के ई-मेल पर भेजनी है।
प्रतिभागी गढ़ी कैंट स्थित ओएनजीसी के हैलीपेड के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर्यटक भवन में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता के बारे में ज्यादा जानकारी आप विभाग की वेबसाइट www.uttarakhandtourism.gov.in पर हासिल कर सकते हैं।
प्रतियोगिता जीतने वाले को 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 21 हजार और तीसरे स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये दिया जाएगा। अगर आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो 31 मई तक आपको आवेदन करना होगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.