उत्तराखंड में फिर फूटा ‘कोरोना बम’, 588 नए केस आए सामने, 11 मरीजों ने तोड़ा दम

उत्तराखंड में कोरोना के हर दिन डरावने आंकड़े सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी 500 से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को 588 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जबकि 11 मरीजों की मौत भी हुई। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 185 मीरज राजधानी देहरादून में मिले। एक दिन में 588 नए कोरोना मरीजों के बढ़ने के साथ ही सूबे में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 17865 पहुंच गई है। वहीं अभी भी 5440 एक्टिव केस राज्य में मौजूद हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड में 11 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हुई। जानकारी के मुताबिक आठ लोगों की ऋषिकेश एम्स, एक दून मेडिकल कालेज और दो की सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 13 केस अल्मोड़ा, 12 बागेश्वर, 58 चमोली, छह चंपावत, 185 देहरादून, 120 हरिद्वार, 55 नैनीताल, 18 पौड़ी, 12 पिथौरागढ़, 5 रुद्रप्रयाग, 26 टिहरी, 72 यूएसनगर, 6 उत्तरकाशी में सामने आए।

शुक्रवार को ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 349 रही। राज्य में कुल 12124 पहुंच गई है। इस लिहाज से रिकवरी रेट 67.86 प्रतिशत पहुंच गया है। 7140 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 10105 सैंपल जांच को भेजे गए। अभी भी 18747 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकि है। अब राज्य में डबलिंग रेट 23.78 दिन पहुंच गया है। संक्रमण दर 5.34 प्रतिशत पहुंच गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.