उत्तराखंड: इस विभाग में आने वाली है नौकरियां

कोरोना महामारी के बीच उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश मेंं तहसीलदार के पद के लिए भर्ती होने वाली है। कुछ भर्तियां सीधे होंगी और कुछ पद प्रमोशन के जरिये भरें जाएंगे।

उत्तराखंड में तहसीदारों के खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी चल रही है। तहसीलदारों के खाली पड़े करीब 158 पदों में से 79 पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि 79 पद प्रमोशन के जरिये भरे जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीधी भर्ती के 45 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं और 33 का प्रस्ताव गया हुआ है।

सबसे बड़ी दिक्कत प्रमोशन के पद को लेकर है, जिसके लेकर राजस्व सचिव ने डीपीसी का आदेश भी जारी कर दिया है। डीपीसी में भी अगर सभी पद नहीं भर पाते हैं तो दूसरे ऑप्शन भी अपनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही तहसीलदारों की कमी को पूरा करने के लिए शासन ने तदर्थ व्यवस्था में बदलाव का फैसला भी किया है। इस व्यवस्था में जिले के डीएम, मंडल आयुक्त और राजस्व परिषद को तय वक्त के लिए तहसीलदारों की तैनाती का अधिकार दिया गया था। राजस्व विभाग के मुताबिक इससे संबंधित अधिसूचना को लेकर संशय जताया गया। अब इस व्यवस्था में नई संशोधित अधिसूचना जारी करने की तैयारी है।

https://atomic-temporary-148813421.wpcomstaging.com/state/uttarakhand/uttarakhand-four-family-members-buried-in-house-after-murder-in-udham-singh-nagar
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.