उत्तराखंड: कोरोना काल में रोजगार की भरमार, अगले हफ्ते से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

कोरोना महामारी के बीच उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग में नौकरी की भरमार आने वाली है।

शिक्षा विभाग में एलटी के 1200 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही है। चार साल बाद ये मौका है जब शिक्षा विभाग में नौकरी निकली है। प्रदेश में आखिरी बार ये भर्ती साल 2016 में हुई थी। लंबे वक्त बाद शिक्षा विभाग में नौकरी निकलने पर उम्मीद जताई जा रही है कि आवेदकों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है। यह इस साल की सबसे बड़ी परीक्षा होगी जिसमें लाख से ज्यादा आवेदकों की संख्या का अनुमान लगाया जा रहा है।

सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इस हफ्ते आयोग का दफ्तर रायपुर में बने नए भवन में शिफ्ट होने जा रहा है। इसके बाद अगले सप्ताह एलटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएंगी। उनके मुताबिक ये परीक्षा साल की सबसे बड़ी परीक्षा होगी क्योंकि इसमें 27 विषयों की परीक्षा होनी है और आवेदकों की संख्या भी एक लाख से अधिक होने की संभावना है। संतोष बडोनी ने बताया कि कुछ परीक्षाएं भले ही ऑनलाइन कराई जाए, लेकिन ज्यादातर की ऑफलाइन परीक्षा ही कराई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन भले ही अगले हफ्ते से शुरू हो जाए, लेकिन अभी तक परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं कया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना काल की वजह से अभी परीक्षा होने की उम्मीद भी कम है। हालात सामान्य होने पर ही परीक्षा कराई जा सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.