उत्तराखंड: देहरादून समेत पांच जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। शेष जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 28 को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में तीव्र बौछार, कुल इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 29 को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में तीव्र बौछार और भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 30 को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तीव्र बौछार, भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

30 जुलाई तक लगातार ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर सभी जिलों में प्रशासन को सतर्क किया गया है। स्थानीय लोगों से नदी, नालों से दूरी बनाने व बारिश के समय यात्रा न करने की सलाह दी गई है। मौसम का यह मिजाज 30 जुलाई के बाद तक भी रहने का अनुमान है। वहीं सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

इसमें कोटद्वार, थल, नरेन्द्रनगर, उत्तरकाशी, पुरोला, बेरीनाग, मसूरी, बूढ़ा केदार, मुखेम, टनकपुर, देहरादून, धनोल्टी, डूंडा, नंदकेसरी, कोटी, कालसी आदि जगहें शामिल रही। भारी बारिश के चलते टनकपुर-चम्पावत नेशनल हाइवे स्वाला व बाराटोली के निकट भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार इस हफ्ते बारिश का जोर बना रहेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.