कोरोना के मोर्चे पर उत्तराखंड के लिए राहत की खबर! धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार, जानिए आज कितने संक्रमित मिले

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 336 नए केस दर्ज किए गए हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आकर 6 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात ये है कि इस दौरान 504 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,360 हो गई है। प्रदेश में अब तक इलाज के बाद 51,486 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 933 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 4, चमोली में 62, चंपावत में 4, देहरादून में 84, हरिद्वार में 16, नैनीताल में 25, पौड़ी में 82, पिथौरागढ़ में 10, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में 3, उधम सिंह नगर में 19 और उत्तरकाशी में 18 संक्रमित पाए गए हैं।

राहत की खबर ये है कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मामले देहरदून से हैं। यहां पर अब तक कोरोना के 16,120 मामले सामने आ चुके हैं और 532 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावित जिलों में दूसरे नंबर पर हरिद्वर है, यहां पर अब तक 10,590 संक्रमित सामने आ चुके हैं और 116 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, उधम सिंह नगर कुल 9,178 संक्रमितों और 84 मौतों के साथ तीसरे नंबर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.