उत्तराखंड में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार! 24 घंटे में 412 लोग पाए गए पॉजिटिव, 7 मरीजों ने तोड़ा दम

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, राज्य में कोविड 19 के 15 हजार 500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 412 नये मरीज बढ़े हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 15529 हो गई है, इसमें से 10912 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अब तक कुल 207 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 7 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, तीन कोविड-19 मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा जबकि तीन अन्य की मौत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई। एक अन्य की मृत्यु देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में हुई। अब तक प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या 207 हो चुकी है।

वहीं जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में बागेश्वर में 01, चमोली में 03, चम्पावत में 02, देहरादून में 27, हरिद्वार में 131, नैनीताल में 66, पौड़ी गढ़वाल में 10, रूद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 25, उत्तरकाशी में 22 और ऊधम सिंह नगर में 124 नए लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,912 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4,355 है। प्रदेश में कोविड 19 के 55 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.