उत्तराखंड: प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आंदोलनरत हैं कर्मचारी, विधायक कुंजवाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ सरकारी कर्मचारी आंदोलनरत हैं। इनकी मांग है कि प्रमोशन में आरक्षण को खत्म किया जाए।

इस मुद्दे पर 12 दिनों से प्रदेश के सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अब तक सरकार और कर्मचारियों के बीच बात नहीं बन पाई है। ऐसे में कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से सरकारी कामकाज ठप पड़ गया है। वहीं, जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

इस मुद्दे पर अल्मोड़ा दौरे पर आए पूर्व स्पीकर और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कुंजवाल ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल को रोकने में सरकार पूरी तरह से नाकाम है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास की चिंता सरकार को नही है। कुंजवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना चल रहा है, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कामकाज ठप है। उन्होंने मांग की कि सरकार कर्मचारियों से बात करे और जल्द से इस गतिरोध को खत्म किया जाए।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.