उत्तराखंड: प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ कर्मचारियों का आंदोलन, जन प्रतिनिधियों ने किया समर्थन

उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। अल्मोड़ा समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारी आंदोलनरत हैं।

आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जनप्रतिनिधियों का साथ मिलने लगा है। अल्मोड़ा विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया है। ये जन प्रतिनिधि बकायदे कर्मचारियों के धरनास्थल चौघानपाटा पहुंचे और अपना समर्थन दिया।

कर्मचारियों को अपना समर्थन देने पहुंचीं हवलबाग की ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की हड़ताल को रोकने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। सरकार को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर प्रमोशन में आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए।

वहीं, जनप्रतिधिनिधियों का समर्थन मिलने पर कर्मचारी बेहद खुश हैं। कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। कर्मचारियों को समर्थन देने वालों में 60 पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे। इसमें ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी, परितोष जोशी, खड़क सिंह, पुस्कार सिंह, सूरज लटवाल, सुंदर सिंह, देव सिंह, पुनम चिलवाल और भगवान सिंह समेत कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.