उत्तराखंड: BJP की चिन्तन बैठक में 2022 के रोड मैप पर हुई चर्चा, पीएम मोदी की नवंबर में होगी जनसभा

उत्तराखंड बीजेपी की रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय चिन्तन शिविर में 2022 के चुनाव को लेकर गहन रणनीति और चर्चा की गई।

साथ ही पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी के 2022 के चुनाव में 2017 से बड़ी जीत हासिल करने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार से आजिज आकर जनता ने भाजपा को मौका दिया। हालांकि वह सभी मुद्दे आज भी विधमान है और जनता कांग्रेस से आज भी सवाल कर रही है,लेकिन भाजपा ने न केवल विश्वास जीता बल्कि विकास भी दिया है।

उत्तराखंड़ में केंद्र की अनेक योजनाओं को राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है तो राज्य सरकार ने भी अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर डबल इंजन का अहसास कराया है। हम जनता की अपेक्षाओ पर कितने खरे उतरे और अन्य राजनैतिक दलों की क्या स्थिति है इस पर भी वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा मिथक तोड़ने जा रही है और इस बार 60 से अधिक सीटें भाजपा की झोली में आएगी। रोड मैप पर चर्चा के दौरान तय किया गया कि जुलाई माह में 70 विधानसभा और 252 मंडलों तक सभी मंत्री,विधायक, संगठन के पदाधिकारी भ्रमण कर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। इसी माह बूथ समिति का चयन, और चुनाव की रचना के लिए और संयोजक नियुक्त होने की कार्यवाही शुरू होगी। 5 जुलाई को देहरादून प्रदेश मुख्यालय में सभी मोर्चो के पदाधिकारियो की बैठक होगी। वहीं जिला और मंडल की कार्य समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

अगस्त माह में विस्तारक योजना शुरू होगी जिसमे 70 विधानसभाओं विस्तारक नियुक्त होंगे। इसके साथ ही विधान सभा प्रभारी और संयोजक नियुक्त किये जाएंगे। सितम्बर में शक्ति केन्द्रो के सम्मलेन, बूथ समिति की बैठक,वार्ड,ब्लॉक स्तर तक और प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस माह होने वाले सामजिक सम्पर्क अभियान में सांसद,विधायक,और पदाधिकारी भाग लेंगे।

अक्तुबर माह में जन सम्पर्क अभियान शुरू किया जाएगा जिसमें आम लोगों से मिलने का कार्यक्रम होंगे। नवम्बर माह में पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ स्तर तक सम्मलेन आयोजित किए जाएंगे। नवम्बर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली भी सम्भावित है और इस दौरान कई बड़े नेता रैली में आएँगे। वहीं दिसंबर माह में प्रदेश भर में यात्रा शुरू होगी और यात्रा की तयरिया भी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में 2022 को लेकर रोड मैप पर चर्चा और रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.