उत्तराखंड: आज होगी RSS की समन्व्य बैठक, BJP राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी पहुंचे, 35 अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि होगें शामिल

उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे पर समन्वय बैठक आज देहरादून में होगी। इस बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दिल्ली से देहरादून पहुंच चुके हैं।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। समन्वय बैठक दो दिन की बताई जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री भाग लेंगे। संघ की ओर से सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य और अरुण कुमार को आना था, लेकिन अब डॉ. वैद्य के स्थान पर सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल बैठक में शामिल होंगे। संघ के ये दोनों शीर्ष नेता देहरादून पहुंच गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे पर भाजपा समेत सभी अनुसांगिक संगठनों की कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संघ से जुड़े करीब 35 संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड रखेंगे।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही इस बैठक में संघ और भाजपा के शीर्ष नेताओं के बीच भाजपा की भावी चुनावी संभावना पर भी चर्चा हो सकती है। बहरहाल, राज्य में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के एजेंडे के अलावा संघ स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, आदिवासी कल्याण, पलायन, पर्यावरण से जुड़े कई अहम क्षेत्रों में काम कर रहा है।

राज्य के दूरदराज के इलाकों में संघ स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से अस्पतालों का संचालन तक कर रहा है। संघ की इन सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों में सरकार के स्तर पर कितना सहयोग रहा और उससे किस स्तर के सहयोग की अपेक्षा है, इस बारे में भी बैठक में चर्चा होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.