रुद्रपुर में डंगू का ‘डंक, 22 नए मामले सामने आये

रुद्रप्रयाग में डेंगू का प्रकोप जारी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 22 नए मरीज भर्ती हुए हैं। जबकि पहले से भी कई मरीजों का इलाज चल रहा है।

सुभाष कॉलोनी निवासी रुखसाना, दिनेशपुर निवासी रूपा मिस्त्री, लालपुर निवासी रतन कुमार, ट्रांजिट कैंप निवासी दिनेश कुमार, किच्छा निवासी रूम शाह, विवेक नगर निवासी आरती, शिवनगर निवासी सोनम, लालपुर निवासी अहमद हुसैन, भदईपुरा निवासी अर्शा, किच्छा निवासी तौकीर अहमद, ट्रांजिट कैंप निवासी तारावती, नारायण कॉलोनी निवासी शांति देवी, इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रवेश, गल्ला मंडी निवासी हरि, विलासपुर (यूपी) निवासी संजीव, सीर गोटिया निवासी हिफ्जा खान, जगतपुरा निवासी प्रमोद कुमार, रम्पुरा निवासी अनिल, ठाकुर नगर निवासी फूल सिंह, खेड़ा निवासी नसरीन, शास्त्री नगर निवासी कृष्णा और विलासपुर (यूपी) निवासी पूनम में डेंगू के लक्षण मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भर्ती हुए सभी मरीजों की जांच करने पर डेंगू के शुरुआती लक्षण और प्लेटलेट्स कम मिली हैं। इस बीच जिला अस्पताल में एलाइजा टेस्ट मशीन खराब हो गई है। इसकी वजह से मरीजों की जांच भी नहीं हो पा रही है। मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। तीमारदारों का कहना है कि निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों को लूटा जा रहा है। जिस तरह से लगातार डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ रही है उसे देख कर लग रहा है कि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की कोशिशें डेंगू की रोकथाम में नाकाम साबित हुई हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.