रुद्रप्रयाग: हादसे को दावत दे रहा गौरीकुंड हाईवे, कब जागेगा प्रशासन?

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड हाईवे पर पिछले किछ वक्त से ऑलवेदर रोड परियोजना का काम चल रहा है।

निर्माण कार्य के कई जगहों पर रोड पूरी तरह से खराब हो गई है। एक तरफ पहाड़ तो दूसरी तरफ खाई की वजह से ये हादसे को दावत दे रहा है। छोटी सी भी गलती बड़ी हादसे की वजह बन सकती है। फाटा से 10 किलोमीटर आगे और सीतापुर से पहले पहाड़ी के पास कटिग का काम रही संस्था ने काम अधूरा ही छोड़ दिया है।

बीती रात कार्यदायी संस्था की तरफ से यहां पर ब्लास्ट भी किया गया। जिससे सड़क पर काफी मलबा आ गया। इसके चलते गाड़ियों की आवाजाही के वक्त एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी का पिछला टायर सड़क से बाहर चला गया, जिसे मशीन की मदद से निकाला गया।

इलाके के पंचायत सदस्य अशोक कुनियाल ने आरोप लगाया है कि कार्यदायी संस्था काम में मनमानी कर रही है। ये कभी भी यात्रा के समय काम शुरू कर देते हैं, जिससे स्थानीय जनता और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी का आरोप है कि समय यात्राकाल के दौरान ब्लास्ट किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। ब्लास्ट की वजह से यात्रियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। इससे नजदीकी मकानों पर पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं इसके अलावा हाईवे पर आधा दर्जन डेंजर जोन हैं, जिससे जरा सी गलती हादसे की वजह बन सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.