रुद्रप्रयाग: गांववालों ने जो कर दिखाया उससे प्रशासन को सबक लेना चाहिये

रुद्रप्रयाग के बसुकेदार उपतहसील में मंदाकनी नदी के ऊपर ग्रामीणों ने खुद पुल बनाना शुरू कर दिया है।

कहते हैं कई बार जब कई प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को भूल जए तो उसको आईना दिखना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है रुद्रप्रया के बसुकेदार उपतहसील में। इस क्षेत्र को यातायात से जोड़ने के लिए एक दशक पहले हाट-बष्टी-बांसवाड़ा रोड बनाई गई थी, इस रोड को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग से लिंक करने के लिए मंदाकिनी नदी पर पास हुए पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को अगस्त्यमुनि पहुंचने के लिए 35 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है। अपनी इस परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगई। जब कहीं उनकी सुनवई नहीं हुई तो इस दिक्कत से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने नदी पर अस्थायी पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया है।

हाट गांव के लोग गबनी गांव के पास मंदाकिनी नदी किनारे पहुंचे और नदी में पानी के कम कम बहाव वाली जगह पर पत्थर और लकड़ियों से अस्थायी पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया। गांव के लोगों का कहना है कि इस अस्थायी पुल के बनने उन्हें लंबी दूरी तय करने से छुटकारा मिलेग। बता दें कि हाट-बष्ठी-बांसबाड़ा रोड को गौरीकुंड हाईवे से लिंक करने के लिए गबनी गांव में मंदाकिनी नदी पर 100 मीटर स्पान का पुल बनना है। डिजायन में अंतर के चलते दो महीने पहले दोबारा 19 करोड़ का रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.