रुद्रप्रयाग: दूसरी शादी करने जा रहे पति को महिला ने सिखाया सबक, दूसरी महिलाओं के लिए पेश की मिसाल

रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में एक महिला ने दूसरी शादी करने जा रहे पति को सबक सिखाया और उसकी दूसरी शादी रुकवाई।

महिला की शिकायत पर पुलिस भी फौरन एक्शन में आई और महिला के पति को सख्त हिदायत दी, जिसके बाद शनिवार को बरात नहीं निकल सकी। दरअसल महिला ने गुप्तकाशी थाने में एक तहरीर दी कि जाखड़ी रहने वाला उसका पति बिना उससे तलाक लिये दूसरी शादी करने जा रहा है।

शिकायत मिलने पर गुप्तकाशी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसके रौतेला ने तुरंत चौकी मयाली को इसकी सूचना दी। पता चला कि यह क्षेत्र राजस्व पुलिस के पास है। इसके बाद एसडीएम जखोली को फैक्स भेजकर इसकी जानकारी देते हुए शादी रुकवाने का अनुरोध किया। जहां शादी होने वाली थी, वह क्षेत्र अगस्त्यमुनि थाने के अंतर्गत आता है। जिसके बाद रौतेला ने अगस्त्यमुनि थाने को भी इसकी सूचना दी, जिसके बाद लड़की को भी इस संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद उसकी बारात नहीं निकल सकी।

पति ने शिकायत में बताया कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में है। ऐसे में पति की दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, अब बिना उसे बताए गैरकानूनी ढंग से शादी भी कर रहा है। महिला मायके में रहती है, और उसका सात साल का बेटा भी है। जिसकी देखभाल वो खुद करती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.