चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मां पूर्णागिरी मंदिर समिति के सदस्यों, पुजारियों और दुकानदारों समेत 250 लोगों के सैंपल लिए गए थे।
जांच के बाद 17 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
टनकपुर के चिकित्सालय के मुताबिक, नवरात्र में मंदिर को दर्शन के लिए खोलने से पहले पूर्णागिरि धाम इलाके के दुकानदारों, पुजारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के कोरोना सैंपल लिए थे, ताकि नवरात्र में मंदिर खोलने से पहले यह सुनिश्चित किया जा सके कि यहां आने वाले लोगों पर कम से कम संक्रमण का खतरा हो।
वहीं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है। नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.