राम मंदिर पर SC से फैसले के बाद संतों में अब इस बात को लेकर छिड़ा ‘संग्राम’, क्या करेगी सरकार?

न्यूज़ डेस्क/ हरिद्वार/ सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के हक में फैसला आने के बाद अब राम मंदिर को बनाने की तैयारी की जा रही है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक, मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार को एक ट्रस्ट बनाना है।

मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट में शामिल होने के लिए संतों में संग्राम छिड़ गया है। संतों ने ट्रस्ट में शामिल होने के लिए अपनी-अनपी दावेदारी ठोकी है। स्वरूपानंद सरस्वती के रामालय न्यास ने ट्रस्ट में खुद को शामिल किए जाने की मांग की है। रामालय न्यास ने दिल्ली में शुक्रवार को केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंप कर मंदिर निर्माण का अधिकार खुद को दिए जाने की मांग की।

वहीं, रामानंद संप्रदाय के बैरागी संत भी राम मंदिर का निर्माण करना चाह रहे हैं। बैरागी संतों ने मंदिर निर्माण के लिए अनुमति मांगी। साल 1991 से विश्व हिंदू परिषद के संत मार्ग दर्शक मंडल में राम जन्मभूमि न्यास बनाकर मंदिर का कार्य शुरू कर दिया था।

रामानंद संप्रदाय के सदस्य अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत बाबा राजू दास और दिगंबर अणि के स्वामी हठयोगी दिगंबर ने भी अपना दावा ठोका है। उनका कहना है कि राम मंदिर बनाने के लिए रामानंद संप्रदाय सबसे बड़ा अधिकारी है। अयोध्या का संबंध वैष्णव संतों से ही है। इनकी मांग है कि मंदिर के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट में केंद्र सरकार रामानंद संप्रदाय के संतों को शामिल करे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी केंद्र सरकार से ये मांग की है कि मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट में अखाड़ा परिषद के दो प्रतिनिधियों को शामिल करे। उन्होंने कहा कि शुरू से ही अखाड़ा परिषद राम जन्मभूमि आंदोलन को समर्थन देती आई है। उन्होंने ये भी कहा कि राम जन्मभूमि न्यास की सभी बठकों में अखाड़ा परिषद ने हिस्सा लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.