उत्तराखंड: सीनियर सिटीजन को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात, शहर में ही सुनी जाएगी उनकी परेशानी

उत्तराखंड में रहने वाले बुजुर्गों को अब कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने अब उनकी शिकायतों को निपटाने की व्यवस्था उनके आस-पास ही कर दी हैं।

सरकार ने ऐसा प्रबंधन किया है कि अब सीनियर सिटीजन की शिकायत हर जिले में मेंटेनेंस अधिकारी सुनेंगे। अगर किसी की शिकायत का निस्तारण नहीं होता है तब वो अपनी परेशानी डीएम या फिर अपीलीय अधिकारी को बता सकते हैं।

सूबे की सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए ये प्रबंधन केंद्र सरकार के उस आदेश के तहत किया है जिसमें सभी राज्यों को बुजुर्गों के लिए मेंटेनेंस वेलफेयर एक्ट लागू करने को कहा गया था। केंद्र ने साल 2007 में सीनियर सिटीजन मेंटेनेंस वेलफेयर एक्ट  का गठन किया था। जिसके तहत सभी प्रदेशों की सरकारों को 6 महीने के अंदर अपने राज्यों में इस एक्ट को नियम बनाकर लागू करना था।

दरअसल हरिद्वार के रहने वाले कैलाश शर्मा ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की जिसमें उन्होंने इस एक्ट को लागू करवाने की अदालत से अपील की। कोर्ट के आदेश पर सरकार ने इस एक्ट को लागू कर दिया। साथ ही कोर्ट ने सरकार से ये भी कहा है कि सीनियर सिटीजन के अधिकारों के लिए तीन महीने में प्रचार प्रसार की भी व्यवस्था करें।

क्या है एक्ट?

इस एक्ट के तहत SDM रैंक के अधिकारी की नियुक्ति मेंटेनेंस अधिकारी के तौर पर होनी थी। इस एक्ट के प्रचार का भी प्रावधान किया गया था, लेकिन ज्यादातर राज्यों ने इसके लिए नियमावली तैयार नहीं की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.