उत्तराखंड: स्वच्छता अभियान में पुरस्कार पाने वाले काशीपुर की सड़कों पर पड़े गड्ढे, मछली मारकर लोगों ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड के काशीपुर ने हाल ही में स्वच्छता भारत अभियान में दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके लिए काशीपुर को पुरस्कार भी मिला था।

लेकिन अब काशीपुर में अलग-अलग जगहों पर सड़कों पर पड़े गड्ढों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। बरसात की वजह से शहर में कई जगहों पर सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। गड्ढों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं ने इन गड्ढों को भरने की मांग को लेकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संदीप सहगल की अगुआई में सड़कों पर पड़े गड्ढों को लेकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन करते हुए ग्ड्ढों के पास खड़े होकर सांकेतिक मछली मारते हुए दिखाई दिए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने सांकेतिक तौर पर गड्ढों में कांटे डालकर मछली मारते हुए अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही काशीपुर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत सबसे साफ शहरों में दूसरा पुरस्कार मिला है। लेकिन फिलहाल शहर की सड़कों पर कई जगहों पर गड्ढे पड़ने से लोग परेशान हैं। इससे पहले लोग कई बार नगर निगम से सड़कों के निर्माण के साथ नालियों की सफाई करवाने की मांग कर चुके हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.