देवभूमि शर्मसार! ऋषिकेश में ‘गंदे धंधे’ का पर्दाफाश, गिरफ्तारी के बाद सेक्स रैकेट को लेकर बड़े खुलासे

देवभूमि को शर्मसार कर देने वाला मामला ऋषिकेश में सामने आया है। पुलिस ने गुमानीवाला में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

पुलिस को यहां पर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने चीनी गोदाम मिल के पास गली नंबर 6 में छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने कई बड़े खुलासे हुए हैं। युवक ने पुलिस को बताया, कैसे देवभूमि में ‘गंदा-धंधा’ चल रहा था। आरोपी युवक कार चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि वो सेक्स रैकेट का पूरा धंधा फोन के जरिए चलाता था। उसने बताया कि फोन के जरिए ही ग्राहकों को फंसाया जाता था, इसके बाद ग्राहकों से डील की जाती थी। युवक ने पुलिस को बताया कि वो अपने साथी गोविंद के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रहा था।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के फाइव स्टार होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक्ट्रेस गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वो काफी लंबे समय से सेक्स रैकेट चला रहा था। उसने बताया कि जिस्मफरोशी के धंधे के लिए उसने एक मकान किराए पर ले रखा था। ग्राहकों से फोन पर बात कर उन्हें किराए पर लिए गए मकान पर बुलाया जाता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका साथी गोविंद भी इस धंधे में शामिल था। दोनों मिलकर सेक्स रैकेट को संचालित कर रहे थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पूछताछ में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.