उत्तराखंड: हाईवे पर चट्टान के नीचे दबीं चार कारें, औली से घर लौट रहे थे सैलानी, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के देवप्रयाग के मुल्य गांव के पास हाईवे पर चट्टान की चपेट में चार गाड़ियों के आने से हड़कंप मच गया।

सैलानी चमोली के औली में हो रही बर्फबारी का आनंद लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान के पास मुल्य गांव के पास हाईवे पर चट्टान की कटाई चल रही थी। इस दौरान हाईवे से गुजर रही ये कारें चट्टान की चपेट में आ गईं। जैसे ही गाड़ियां चट्टान की चपेट में आईं मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है। कुछ लोग के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, हादसे के बाद चट्टान रास्ते में आ गया। चट्टान को हटाने में एसडीआरएफ टीम जुटी हुई है। खबरों के मुताबिक, हादसे के बाद रास्ते को बंद कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने मलबे में फंसी कारों को बाहर निकाल लिया है। रास्ते से चट्टान को हटाने का काम जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.