ये है उत्तराखंड का ‘शाहीन बाग’, कई दिनों से जारी है प्रदर्शन

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ लोग विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कई लोग समर्थन में रैली निकाल रहे हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन की हो रही है। यहां करीब 47 दिनो से महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। महिलाओं ने एक रोड को जाम कर रखा है। उनकी मांग है कि नागरिकता कानून को वापस लिया जाए। दिल्ली के शाहीन बाग में ही देरादून के परेड ग्राउंड में करीब एक हफ्ते से नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। ग्राउंड में मुस्लिम सेवा संगठन समेत कई और संगठनों का सीएए, एनआरसी के विरोध में धरना जारी है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार उनके ऊपर ये काला कानून थोप रही है। उनका कहना है कि ये कानून धर्मनिरपेक्षता और संविधान की मूल भावनाओं के खिलाफ है। प्रदर्शनकारी जनगीत गाकर सभी को एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं।

क्या है कानून?

नागरिकता कानून के मुताबिक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों जिसमें हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म शामिल हैं, अगर धार्मिक रूप से प्रताड़ित हैं तो सरकार उन्हें भारत की नागरिकता देगी। नागरिकता लेने की शर्त ये है कि वो शख्स कम से कम पांच सालों से भारत में रह रहा हो और 2014 तक देश आ चुका हो। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इसमें धार्मिंक तौर प्रताड़ित मुसलमानों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.