फोटो: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र नांदेड़ के शिवाजी पाटिल साइकिल से चारधाम की यात्रा पर निकल पड़े हैं।
गौरीकुंड से केदारनाथ की दूरी करीब 19 किलो मीटर है। रामबाड़ा से खड़ी चढ़ाई होने से श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतें उठानी पड़ती है। ऐसे में शिवाजी पाटिल का साइकिल से यात्रा करना कितना कठिन है इस बात का अंदाजा खुद ही लगा सकते हैं। शिवाजी आजादी को 75 साल के मौके पर अमृत महोत्सव मनाते हुए देश के विभिन्न राज्यों में घूम रहे हैं।
पिछले एक महीने से वह उत्तराखंड का भ्रमण कर रहे हैं। शिवाजी ने बताया कि उनका मकसद देश के हर राज्य का कल्चर जानना है। अलग-अलग जगहों पर वहां की भोली-भाषा को पहचान रहे हैं। शिवाजी अब तक शिवाजी साइकिल से महाराष्ट्र, गोवा गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हरियाणा भ्रमण कर चुके हैं।
शिवाजी ने बताया कि वह पिछले 6 महीनों में 12 हजार किलो मीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं और इन दिनों चार धामों में केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा करने के बाद हिमाचल के भ्रमण पर निकल जाएंगे। हिमालच की यात्रा करने के बाद लददाख, कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, यूपी और बिहार का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि 20 महीनों की यात्रा में जितना किलोमीटर हो सके, वे यात्रा करेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.