उत्तर प्रदेश: केदारनाथ जा रहा स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराया, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो के टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।

एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर-मेरठ हाइवे पर एक स्कार्पियो में सवार सभी लोग केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। सड़क पर एक खराब ट्रक खड़ा था, जिससे स्कॉर्पियो टक्कर गई। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री सीए योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। वहीं, घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.