उत्तराखंड के गैरसैंण के इस गांव में अज्ञात बीमारी से अब तक 6 की मौत, दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड में चमोली जिले के गैरसैंण के मटोक गांव में अज्ञात बीमारी से बीते एक महीने में 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

गांव के लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि सिरदर्द और बुखार के बाद कमजोरी मसहूस होती है। इसकी गिरफ्त में आए लोग दम तोड़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं, जिन्हें श्रीनगर और हल्द्वानी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई लोगों को गैरसैंण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इलाके के लोगों का आरोप है कि चिकित्सा विभाग लापरवाही बरत रहा हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों में संक्राम बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि शिविर के जरिए लोगों का इलाज किया जा रहा है।

मटकोट गांव का आलम ये है कि गांव के ज्यादातर बच्चे और बड़े बीमारी की चपेट में आकर बिस्तर पर पड़े हुए हैं। मौजूदा समय की बात करें तो गांव की आबादी करीब 500 है। वहीं 150 से ज्यादा लोग बीमार बताए जा रहे हैं, जिन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है। गांव के जो संपन्न परिवार हैं वो श्रीनगर और हल्दवानी के अच्छे अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, लेकिन गरीबों के लिए बड़ी परेशानी हैं। उन्हें गैरसैंण के सरकारी अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बीमार से जूझ रहे मरीजों को सरकारी अस्पताल में दवइयां नहीं मिल पा रही हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की कमी है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन! जानिए क्या है सरकार का आदेश

गांव के लोगों का ये भी आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो शिविर लगाए जा रहे हैं उनकी सूचना पहले से लोगों को नहीं दी जा रही है। सीएचसी गैरसैंण के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मणि भूषण पंत ने बताया कि गांव में बीमारी से मरने वालों की उन्हें कोई सूचना नहीं है। गांव वालों के आरोप पर उन्होंने कहा कि हर महीने दूरस्थ इलाकों में नियमित शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मटकोट गांव में 74 से ज्यादा मरीजों की जांच की गई, जिनमें किसी भी प्रकार के संक्रामक बीमारी के लक्षण सामने नहीं पाए गए। उनका कहना है कि मौसम में परिवर्तन और स्वच्छता की कमी की वजह से गांव के लोग बीमर पड़ रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

5 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

5 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.