उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 6 नए मामले आए सामने, राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हुई

उत्तराखंड में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस 6 नए मरीज के सामने आए हैं।

शनिवार को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश से आई सैंपल रिपोर्ट में 6 और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

जिन 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें नैनीताल से पांच और रुड़की से एक मरीज संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रुड़की के पनियाला गांव का 25 साल का युवक 31 मार्च को राजस्थान के अलवर से लौटा था। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने के बाद उसे सिविल अस्पताल रुड़की में आइसोलेशन में रखा गया था। सैंपल जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, नैनीताल के 5 मरीजों में चार युवक और एक बुजुर्ग शामिल हैं।

6 मरीजों के अलावा, देहरादून के रहने वाले तीन जमातियों को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आइसोलेशन में रखा गया है। तीनों जमाती निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर प्रतापगढ़ पहुंचे थे। जांच के बाद तीनों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

इस बीच देहरादून के कारगी और भगत सिंह कॉलोनी को पूरी तरह सील कर दिया गया है। अब इन दोनों कॉलोनियों में सिर्फ जरूरी सेवाओं की आपूर्ती के लिए ही आवाजाही की जा सकती है। इस इलाके में पिछले दिनों 5 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए थे, जिसके इन्हें सील करने का फैसला लिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.