उत्तराखंड में जहरीली शराब से मतम पसर गया है। देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
हालांकि प्रदेश के महानिदेशक कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने तीन लोगों की मरने की पुष्टि की है। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद देहरादून में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने स्थानीय विधायक के निवास का घेराव किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस घटना की जानकारी देते हुए प्रदेश के महानिदेशक कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत खराब होने की खबरें शुक्रवार को समाने आईं। उन्होंने कहा कि मरने वाले लोगों ने एक मोमोज और जूस की दुकान से शराब लेकर पी थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच आबकारी विभाग के साथ पुलिस थाना कोतवाली कर रही है।
महानिदेशक कानून-व्यवस्था ने कहा कि अस्पताल में भर्ती लोगों को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती लोगों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सकता है।
वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत पर शक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.