उत्तराखंड में ठंड के ‘थर्ड डिग्री’ का अलर्ट, इन चार जिलों में बर्फबारी की आशंका

उत्तर भारत के ठंड की शुरुआत हो चुकी है। पहाड़ी इलाकों में जहां मौसम काफी सर्द है, वहीं मैदानी इलाकों में अभी सिर्फ इतनी ठंड पड़ रही है कि लोगों को सुबह और शाम में गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हो रही है।

आने वाले दिनों में पहाड़ी और मैदानी दोनों जगहों पर ठंड के बढ़ने के आसार हैं। उत्तराखंड में तो इस हफ्ते से मौसम बदल सरकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 नवंबर को राजधानी देहरादून में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पहाड़ी जिलों में 26 नवंबर को भारी बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बर्फबारी की आशंका है। वहीं 26 और 27 नवंबर को देहरादून में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में इस हफ्ते लोगों को कोहरे का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। बारिश और बर्फबारी की वजह से पूरे प्रदेश में ठंड में इजाफा हो सकता है। आज भी कई शहरों में बादल छाए रहने के आसार हैं। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। 28 नवंबर को भी 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.