फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटे में चार पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून और उसके आसप के इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इन इलाकों में दिन में धूप खिले रहेंगे।
शुक्रवार रात को देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ी। इस महीने पहली बार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार रात देहरादून में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय तेज धूप खिली। दिन में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.