फोटो: सोशल मीडिया
CAA और NRC को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा धरने-प्रदर्शन की चिंगारी अब उत्तराखंड भी पहुंच गई है। हलद्वानी में भी लोग कानून के विरोध में धरना दे रहे हैं।
इस विरोध-प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बाहरी प्रदेशों से कुछ उपद्रवी सूबे में शांति भंग करने के लिए घुस आए हैं। सीएम ने कहा कि ये लोग दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी और कश्मीर से आए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ लफ्जों में कहा कि ऐसे लोगों की मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
गुरुवार को सीएम ने कहा कि प्रदेश में कुछ लोगों को शांति बर्दाश्त नहीं हो रही है। इसलिए यहां हिंसा भड़काने के लिए बाहरी लोगों को बुलाया जा रहा है। उनका मकसद प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को भड़काना है, ताकि यहां हिंसा और उपद्रव को अंजाम दिया जा सके।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.