उत्तराखंड के ये जिले बर्फबारी से बने स्वर्ग, 300 से ज्यादा गांवों पर बिछी बर्फ की चादर, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कई घंटों से लगातार बर्फबारी जारी है। सबसे ज्यादा बर्फबारी उत्तरकाशी और चमोली में हो रही है।

उत्तरकाशी और चमोली में बर्फबारी का आलम ये है कि 300 से ज्यादा गांवों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी की वजह से 26 मुख्य मार्ग समेत 40 से ज्यादा मर्ग बंद हो गए हैं। टिहरी जिले के धनोल्टी, नई टिहरी, चंबा, सुरकंडा और कद्दूखाल समेत कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी की वजह से चंबा-धनोल्टी, लंबगांव-प्रतापनगर, लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला, नगुन-भवान, घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

वहीं, उत्तरकाशी में बर्फबारी की वजह से करीब 200 गांवों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। समुद्र के सतह से 1500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत जिले के आधा दर्जन से ज्यादा मोटर मार्गों पर यातायात बाधित हो रहा है।

चमोली में 130 गांवों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। जोशीमठ, गोपेश्वर, घाट, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, देवाल जैसे सुदूरवर्ती गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। 25 से ज्यादा पेयजल योजनाओं के स्रोत बर्फ में बदल हो गए हैं। आलम ये है कि इलाके में लोग बर्फ पिघलाकर पीने के पानी का इंतजाम कर रहे हैं।

जोशीमठ-मलारी, सलूड़-डुंगरा, लोहाजंग-वाण, ग्वालदम-चिडिंगा मल्ला, निजमूला-पगना, गोपेश्वर-चोपता, जोशीमठ-औली, जोशीमठ-परसारी, जोशीमठ-नरसिंह मंदिर, घाट-रामणी मार्ग बंद हैं। मौजूदा मौसम को देखते हुए चमोली के डीएम ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।।

उधर, रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम में 7 फीट तक बर्फ जम गई है। इससे पहले पांच फीट बर्फ मौजूद थी। भारी बर्फबारी की वजह से पैदल मार्ग भी बर्फ से ढक गया है। त्रियुगीनारायण, झोषी, तोषी के अलावा रांसी, राउलेंक, दैंडा, चौमासी, चिलौंड, जाल तल्ला, गौंडार, उनियाणा और मल्ला समेत रानीगढ़, धनपुर और बच्छणस्यूं पट्टी के जंगल से लगे गांवों में भी आधा से ढाई फीट तक बर्फ जम चुकी है। नीचे तस्वीरें देख सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.