चमोली में हेमकुंड साहिब में कपाट बंद होने के बाद से ही भारी बर्फबारी हो रही है। करीब दो फीट तक बर्फ जमा हो गई है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में कई दिनों से बर्फबारी हो रही है।
भारी बर्फबारी की वजह से चारों तरफ बर्फ की चादर बिछ गई है। ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही सूबे के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान जताया है। रविवार तक मौसम इसी तरह का बना रहने की उम्मीद है। हालांकि पहाड़ी इलाकों को छोड़ मैदानी इलाकों में धूप खिली रह सकती है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.