उत्तराखंड के शहीद सपूत को नम आंखों से आखिरी विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए अल्मोड़ा निवासी जवान दिनेश सिंह गैड़ा का बारिश के बीच रामेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद दिनेश सिंह की चिता को उनके पिता गोधन सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोगों का हुजूम उनके अंतिम दर्शनों को उमड़ा। शहीद की अंतिम यात्रा  में शामिल होने के लिए 6 माउंटेन डिवीजन बरेली के जीओसी मेजर जनरल पुष्पेंद्र, सेना मेडल ब्रिगेडियर विजय काला, सेना मेडल कमांडर 99 माउंटेन ब्रिगेड ब्रिगेडियर जी. एस राठौर, कुमाऊं सेंटर कमाडेंट कर्नल हर्ष मिश्रा, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या, जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, विंधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान समेत जिलाधिकारी, एसएसपी पहुंचे, जिन्होंने शहीद के अंतिम दर्शन कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या ने कहा कि उत्तखंड के महान सपूतों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को उत्तराखंड सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि उनके गांव की सड़क का नाम शहीद दिनेश सिंह के नाम से रखा जाएगा।

बीते रविवार को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में कर्नल-मेजर समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। अल्मोड़ा जिले के भनोली तहसील के मिर गांव निवासी लांस नायक दिनेश सिंह भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। दिनेश गैड़ा 2015 में 21 राष्ट्रीय राइफल्स 17 गार्डस में भर्ती हुए थे। उनके शहीद होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विमान से बरेली लाया गया। जहां से आज उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके गांव लाया गया। शहीद के पार्थिव शरीर को उसके गांव में अंतिम दर्शनों के लिए ले जाया गया। तिरंगे में शहीद का पार्थिव शरीर लिपटा देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस मंजर को देख पूरा गांव गमगीन हो गया।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.