उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच सोमवार को ग्रीन और ऑरेंज जोन में नियमों के हिसाब से थोड़ी छूट दी गई। राज्य के कई हिस्सों में शराब की दुकानें खोली गईं।
काशीपुर में जिला अधिकारी के आदेश पर आबकारी विभाग की टीम ने अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों का जायजा लिया। छापेमारी के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं। आबकारी टीम को कुछ दुकानों पर रजिस्टर में लॉकडाउन से पूर्व स्टॉक मेंटेन नहीं किया गया था। इतना ही नहीं अधिकारियों को कुछ शराब की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर भी ही नहीं मिले।
इस पर आबकारी अधिकारी ने कार्रवाई करने की बात कही है। आबकारी अधिकारी महेंद्र बिष्ट ने कहा शराब की दुकान से स्टॉक रजिस्टर को ले जाने की किसी को अनुमति नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अनियमितताएं पाई जाने वाली दुकानों की रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी को भेज दी जाएगी। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें भी पूरी तरह बंद थीं। शराब की दुकानें बंद होने के बाद शराब की कालाबाजारी की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं।
(काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.