कांग्रेस ने शुरू की ‘मैं भी राहुल’ मुहिम, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बोले हमारे नेता जेल जाने से नहीं डरे तो अकाउंट लॉक से खाक डरेंगे

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने ट्विटर पर ‘मैं भी राहुल’ मुहिम शुरू की है।

उत्तराखंड में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ ही बड़ी तादाद में कांग्रेस समर्थकों ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल का नाम राहुल गांधी रख लिया है और प्रोफाइल में उनकी तस्वीर भी लगा ली है। इसके साथ ही ‘मैंभीराहुल’ हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं, जो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। उत्तराखंड के कई नेताओं के अकाउंट भी ट्विटर ने लॉक कर दिए हैं।

कुछ दिन पहले दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता 9 साल की बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था। कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने लॉक कर दिया है। हालांकि ट्विटर ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा केंद्र सरकार और ट्विटर ने जितना ध्यान राहुल गांधी और कांग्रेस का अकाउंट बंद करने में लगाया है, उतना पीड़िता को न्याय दिलाने में लगाया होता तो आज पीड़िता का परिवार न्याय की गुहार नहीं लगता।

उन्होंने कहा ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे।’ नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘अगर बलात्कार पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो यह अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद, सत्यमेव जयते।’

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.