नैनीताल में बेकाबू कार का तांडव, सड़क पर चल रहे 9 लोगों को रौंदा, दो की हालत गंभीर

उत्तराखंड के नैनीताल में बेकाबू कार की चपेट में आने से 9 लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला पर्यटक समेत दो लोगों की हालत गंभीर है।

नैनीताल के कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब नोएडा से यहां घूमने आए एक पर्यटक की बेकाबू कार यूपी-16 सीके 1456 से हाईकोर्ट से इलाहाबाद बैंक के बीच 9 लोगों को बुरी तरह से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़भाड़ वाले इलाके में कार की गति काफी तेज थी। कार ने इस दौरान काफी वाहनों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। आखिर में कार चालक जब वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया तो रॉयल होटल के पास कार दीवार से टकरा कर वाहनों के ऊपर चढ़ गई। तब तक पैदल चल रहे कई पर्यटक और लोग घायल हो चुके थे।

आनन फानन में लोगों ने वाहन चालक अमित बहुगुणा को बाहर निकाला और उसकी पिटायी कर दी। तुरंत ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन चालक को अपने कब्जे में ले लिया। सोलंकी ने बताया के वाहन चालक उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा का रहने वाला है और दिल्ली में नौकरी करता है और वह नैनीताल घूमने आया था।

नैनीताल के प्रशासनिक अकादमी के पास एक निजी होटल में ठहरा था तथा अपने दोस्त के कार को चला रहा था। घायलों में सलमा (60), महलोलपुर, मुरादाबाद, कमल बिष्ट, यश, प्रियंका देवी, माया देवी, कमल फर्त्याल, लीला अधिकारी, लक्की पंवार व विजय फर्त्याल (सभी निवासी नैनीताल) शामिल हैं। सलमा हसनपुर, अमरोहा के अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिये नैनीताल आई थी।

सभी होटल से निकल कर बाहर घूमने के लिये जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें सिर और कमर में चोट आई है। सोलंकी ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नशे में है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। घायल लक्की की हालत गंभीर बतायी जा रही है। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर करने की सलाह दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.