कोरोना महामारी के इस दौर में उद्योग-धंधों पर बुरा असर पड़ा है। बड़े से लेकर छोटे व्यापारी सभी को आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
कोरोना काल के करीब 5 महीने बाद अब व्यापार थोड़ा पटरी पर जरूर लौटा है, लेकिन व्यापारियों के नुकसान की भरपाई अभी भी नहीं हो पाई है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन व्यापारियों को हो रही है, जो ठेली-रेहड़ी लगाकर रोज कमाने-खाने वाले हैं। ऐसे लोगों के धंधे को फिर से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चला रही है, जिसके तहत व्यपारियों को बिना ब्याज के लोन दिया जा रहा है। ये योजना छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम कर रही है।
कोरोना महामारी के दौर में अल्मोड़ा में लोग सरकार की इस योजना फायदा लेने के लिए आगे आ रहे हैं। नगर पालिका मिशन मैनेजर के मुताबिक शहर में कई व्यापारी इस योजना के तहत लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं। इस योजना के तहत लोगों को ठेली-रेहड़ी शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये का लोन दिया जा रहा है। जसिमें 90 फीसदी फीसदी सब्सिडी दी जाती है। इसमें 70 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 फीसदी प्रदेश सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है। अल्मोड़ा नगर के 87 फल और ठेली रजिस्टर्ड व्यापारियों में 10 लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया है।
हरीश भंडारी की रिपोर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.