उत्तराखंड में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 259 नए केस आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 6587 हुई

उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।

राज्य में मंगलवार को कोरोना के 259 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6587 हो गई है। गया है। इसमें 2759 मामले सक्रिय हैं और 2759 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

मंगलवार को कहां से कितने मामले आए सामने?

मंगलवार को जो 259 मामले सामने आए हैं, उनमें अल्मोड़ा से 10, बागेश्वर से 1, चमोली से 2, चंपावत से 5, देहरादून से 33, हरिद्वार से 42, नैनीताल से 45, टिहरी गढ़वाल से 13 और ऊधमसिंह नगर से 108 केस सामने आए हैं।

बाढ़ते मामलों को देखते हुए बढ़ाई गई टेस्टिंग:

प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। बात करें अल्मोड़ा की तो यहां के जिलाधिकारी ने बताया कि अल्मोड़ा के अन्य जिलों से लगे होने के कारण लगातार एतिहात बरती जा रही है। जिले में हर दिन 600 से 700 के बीच प्रतिदिन सैम्पलिंग  की जा रही है। कोरोना का सामाजिक फैलाव न हो इसके लिए लगातार लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों के अपेक्षा में अल्मोड़ा जिलें में सक्रिमय मामलों की संख्या कम है। वर्तमान में अल्मोड़ा में 59 केस एक्टिव हैं।

(हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.