उत्तराखंड: चंपावत में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, पॉलिटेक्निक कॉलेज बंद किए जाने का विरोध

उत्तराखंड के चंपावत के गोरलचौड़ में सरकार ने छात्रों के अभाव में पॉलीटेक्निक कॉलेज को बंद करने का फैसला किया है।

सरकार ने इसके लिए शासन ने छात्रों को ट्रांसफर करने के साथ कॉलेज के निर्माणाधीन भवन को उच्च शिक्षा को देने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले का छात्र विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि यहां अब तक 142 छात्र-छात्राएं डिग्री ले चुके हैं।

क्या है पूरा मामला?
साल 2014 में गोरलचौड़ स्थित नगर पालिका की दुकानों में पॉलीटेक्निक कॉलेज की शुरुआत हुई थी। इस साल कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन ट्रेड में फर्स्ट ईयर में 12 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। इस साल कॉलेज भले ही खुल गया था, लेकिन इसे मान्यता नहीं मिली थी। इस वजह से दो साल तक छात्रों को लोहाघाट कॉलेज से डिप्लोमा मिला। साल 2016 में AICTE से इसे मान्यता मिली। इसके बाद से लगातार कॉलेज में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड की मांग की जाती रही, बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। ट्रेड न मिलने पर लोगों ने कॉलेज के लिए बिल्डिंग की मांग की।

साल 2016 में 5.29 करोड़ की लागत से बिल्डिंग निर्माण का कार्य शुरू किया गया, लेकिन ये आज तक पूरा नहीं हो पाया है। ट्रेड भी आज तक नहीं मिला है। इसको लेकर छात्रों की नाराजगी पहले से ही थी, अब कॉलेज बंद किए जाने की खबर ने उन्हें और निराश कर दिया है। वहीं उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला ने कॉलेज के भवन को डिग्री कॉलेज को देने के निर्देश दिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.