पूरे देश में कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के थराली से एक अच्छी खबर है। कोरोना से लड़ने के लिए शिक्षक संघ आगे आया है। शिक्षकों ने अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है।
शिक्षक संघ ने ऐलान किया है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो और भी रकम मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र ने कहा कि फिलहाल जो हालात है उससे मुकाबला करने के लिए हम सरकार के साथ तन मन और धन से खड़े रहेंगे। सरकार का हर हाल में सहयोग करेंगे। आपको बता दें कि डीएम ने खत लिखकर शिक्षक संघ से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने की अपील की थी।
शहर-शहर दिखी अव्यवस्था
लॉक डाउन के बीच बुधवार जब जरूरी सामनों की कुछ दुकानें खुली तो लोगों की भीड़ लग गई। राजधानी देहरादून समेत दूसे शहरों में सड़कों पर जाम लग गया। हरिद्वार, हल्द्वानी और नैनीताल में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। सामान लेने के लिए लोग दुकानों पर जुट गए। मसूरी में भी कुछ ऐसा ही हाल दिखा। हालांकि आज मसूरी में दूध की सप्लाई नहीं हुई। दवा की दुकानों के बाहर भी काफी भीड़ नजर आई। कुछ जगहों पर जरूरी चीजों के दामों में उछाल भी दिखाई दिया।
थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.