कोरोना: उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान सड़क पर निकलने वालों की खैर नहीं! पुलिस ले रही ये एक्शन

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में अब तक कोरोना वायरस के 606 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

बात करें उत्तराखंड की तो यहां पर अब तक कोरोना वायरस के 5 मामले सामने आ चुके हैं। गनीमत ये है कि कोरोना वायरस उत्तराखंड में उस तरीके से पांव नहीं पसार पाया है, जैसे कि देश कुछ हिस्सों में देखा जा रहा है। त्रिवेंद्र सरकार सूझबूझ से काम ले रही है। इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार ने पूरे प्रदेश को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर रखा है।

सरकार जनता के लिए कदम तो उठा रही है, लेकिन शायद लोग इस बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार लॉकडाउन के उल्लंघन की तस्वीरें सामने आ रही है। ऐसे में अब पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपट रही है। अब तक प्रदेश में 51 FIR दर्ज की जा चुकी है और पुलिस 335 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कोरोना वायरस से इटली, अमेरिका, जर्मनी, चीन और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों की हालत खराब है। ये वो देश हैं, जहां पर स्वास्थय सुविधाएं भारत से हजार गुना बेहतर हैं। बावजूद इसके इटली और चीन में अब तक हाजारों लोगों की इस बीमारी से जान जा चुकी है। ऐसे में जरूरत है कि हम संभल जाएं। जैसा सरकार और स्वास्थ्य विभाग निर्देश दे रहा है, वैसा ही हमें और आपको करना चाहिए। घर में रहने से ही कोरोना वायरस को रोका जा सकाता है, ये सभी को समझने की जरूर है। अगर आप अपने खूबसरत पहाड़ और यहां पर रहने वालों को चाहते हैं, उनकी चिंता करते हैं तो कुछ दिनों के लिए घर से बिलकुल भी ना निकलें और निर्देशों का पालन करें। नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे लोग अपनी जान खतरे में डालकर घरों से बाहर निकल रहे हैं और सड़कों पर भीड़ बढ़ा रहे हैं।

(चंपावत से भूपेंद्र के इनपुट के साथ)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.