उत्तराखंड के इस इलाके के किसानों ने खेती में बनाया रिकॉर्ड, अदरक बेचकर बंपर कमाई, देश में हो रही चर्चा

देश भर के किसान जहां खेती में घाटा होने से परेशान रहते हैं, वहीं उत्तराखंड के आगराखाल इलाके के किसान अपनी फसल और उससे हो रहे मुनाफे से गदगद हैं।

देश भर में उत्तराखंड का आगराखाल इलाका अदरक की खेती के लिए मशहूर है। इस बार अदरक की खेती करने वाले इस इलाके के किसान चांदी काट रहे हैं। किसानों को इस बार भारी मुनाफा हुआ है। अदरक की बिक्री से इस इलाके में नया रिकॉर्ड बना है। सिर्फ 2 से 20 अगस्त के बीच 1 करोड़ रुपये का अदरक बिक है। अदरक के दाम में उछाल भी देखने को मिला है। जहां पिछले साल इस महीने में 100 रुपये किलो अदरक बिका था, इस बार ये 120 रुपये किलो बिक रहा है।

अगस्त के महीने में हर साल आगराखाल से हर दिन करीब तीन ट्रक अदरक की सप्लाई की जाती है। इस बार अदरक की बंपर बिक्री से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस इलाके के करीब 50 गांव अदरक की खेती करते हैं। यहां के किसान अदरक की खेती से अच्छी कमाई करते हैं, जो दूसरे राज्यों के किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं। यहां से सबसे ज्यादा अदरक इलाहबाद, जौनपुर, दिल्ली और देहरादून की मंडियों में जाता है।

आगराखाल के अदरक की खासियत ये है कि वह रेसेदार होता है, जो दूसरे जगहों के अदरक से अलग होता है। रेसेदार होने की वजह से इसमें औषधीय गुण भी ज्यादा होता है। साथ ही मसाले के लिए भी ये सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसकी खुशबू और मसाला काफी स्वादिष्ट होता है। यही वजह है कि यहां के अदरक की मांग सबसे ज्यादा होती है। वहीं राज्य सरकार किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध करवाती है, ताकि किसानों को खेती में प्रोत्साहन मिले।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.